बिहार

नरपतगंज व फुलकाहा में अवैध खनन करने के दौरान बालू लोड दो ट्रैक्टर ट्राली को किया जब्त, चालक फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज थाना क्षेत्र एवं फुलकाहा थाना क्षेत्र में लगातार सुरसर नदी से बालू का अवैध खनन पर अंकुश लगाने को लेकर दोनों थाने की पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की रात फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नरपतगंज थाना क्षेत्र के राजगंज से बालू लोड ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। जब ट्रैक्टर ट्राली को नरपतगंज व फुलकाहा थाना लाया गया जहां आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टर खनन विभाग एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को थाना से रिपोर्ट भेजा गया है।

Advertisements
Ad 1

फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सुरसर नदी से खनन माफिया के द्वारा बालू बेचा जाता है जहां लगातार सूचना मिल रही थी जिसके आलोक में पुलिस टीम के साथ उक्त स्थल पर पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्राली में बालू लोड था और पुलिस को देखने के बाद भागने लगा जहां पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया मौके से चालक भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान चलता रहेगा।

Related posts

विक्रमशिला सेतु पर बने चार बेली ब्रिज कल होंगे जनता को समर्पित : ई. कुमार शैलेंद्र

बरबीघा अंचल कार्यालय में डीएम-एसपी का जनता दरबार, भूमि विवादों के जल्द निपटारे के निर्देश

लोजपा (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को बनाया विधान परिषद चुनाव 2026 का प्रत्याशी

error: