बिहार

फुलवारी शरीफ के बदलाचक में विशेष विकास शिविर, 13 लाभुकों को बांटे गए जन्म प्रमाण पत्र

फुलवारीशरीफ, अजित। डॉ० अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत “हर टोला हर परिवार हर सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत फुलवारी शरीफ प्रखंड के परसा पंचायत स्थित बदलाचक टोले में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का निरीक्षण जिला कल्याण पदाधिकारी राणा बैद्यनाथ कुमार सिंह ने किया।

शिविर में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा 13 लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इस अवसर पर उन्होंने सरकार की “हर टोला हर परिवार हर सेवा” कार्यक्रम के तहत लाभुकों से फीडबैक भी लिया.

Advertisements
Ad 1

पदाधिकारी ने शिविर की समुचित तैयारी और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और इसके सफल आयोजन की सराहना की।

शिविर के सफल संचालन में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रवि कुमार शर्मा, विकास मित्र विजय भूषण कुमार, विपिन कुमार चौधरी, कुमारी सीमा चौधरी, कुमारी रेशम, बजरंग लाल, अविनाश कुमार, मनोज कुमार चौधरी तथा नगर विकास मित्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

चितकोहरा में गुरु गोबिन्द सिंह जी के नाम पर पार्क

एम्स पटना में बायोस्टैटिस्टिक्स पर ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस आयोजित

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है : पंडित देवकीनंदन

error: