बिहार

चितकोहरा में गुरु गोबिन्द सिंह जी के नाम पर पार्क

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब के उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चितकोहरा में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के समीप बसी पंजाबी कालोनी की लम्बे समय से मांग थी कि वहां के पार्क का नाम गुरु गोबिन्द सिंह जी के नाम पर रखा जाए जिसे दीघा के विधायक संजीव चौरसिया ने पूरा करते हुए इसे अमली रुप दिया।

Advertisements
Ad 1

अब से इस पार्क का नाम गुरु गोबिन्द सिंह पार्क कर दिया है जो कि पहले पंजाबी कालोनी पार्क के नाम से जाना जाता था। उन्होंने बताया बहुत जल्द इसका साइन बोर्ड भी लग जाएगा जिस पर गुरु गोबिंद सिंह पार्क अंकित होगा। इस कार्य के लिए गुरुविन्दर सिंह ने अपनी ओर से और समस्त चितकोहरा में बसे सिख भाईचारे के द्वारा संजीव चौरसिया का आभार प्रकट किया। उन्हांेने कहा इससे पूर्व भी माननीय विधायक महोदय को गुरुघर से जुड़े जो भी कार्य बताए गए उनका समाधान किया गया है और उम्मीद की जाती है कि आगे भी जारी रहेगा क्योंकि संजीव चौरसिया भले ही सिख परिवार से ना हो मगर उनमें गुरु साहिब के प्रति पूर्ण श्रृ़द्धा और आस्था है।

Related posts

एम्स पटना में बायोस्टैटिस्टिक्स पर ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस आयोजित

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है : पंडित देवकीनंदन

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं मदर्स डे कार्यक्रम आयोजित

error: