पंजाब

शिवम शर्मा ने सरकारी कॉलेज तलवाड़ा को अपग्रेड करने की उठाई मांग

तलवाड़ा(प्रवीण सोहल): एंटी करप्शन फाउंडेशन इंडिया पंजाब के वाइस चेयरमैन युवा नेता शिवम शर्मा ने MRPD सरकारी कॉलेज तलवाड़ा को अपग्रेड करने की मांग उठाई है। शिवम शर्मा ने कहा कंडी क्षेत्र का विकास हमारी पहल है । जिसमे शिक्षा भी सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे तलवाड़ा क्षेत्र में एक सरकारी कॉलेज है। जहां BCA, BBA, M.com, M.sc, B.Ed जैसी कुछ डिग्री लेने के लिए युवा साथियों को तलवाड़ा क्षेत्र से बाहर जाना पड़ता है । और यह बात स्वाभाविक है जब शिक्षा हेतु बाहर जाएंगे तो खर्च भी बडेगा। गरीब हो या अमीर शिक्षा हर किसी का मूल अधिकार है। यह सारी व्यवस्था तलवाड़ा आ सकती है। जिससे बच्चों को शिक्षा हेतु बाहर न जाना पड़े ,बच्चो को ज्यादा सफर न करना पड़े ,ताकि बचा समय वह पढ़ाई कर सकें.

इसके लिए मुख्यमंत्री पूर्ण कैप्टन अमरिंदर सिंह जी , शिक्षा मंत्री ,तलवाड़ा प्रिंसिपल को पत्र स्पीड पोस्ट और कुछ जगह ईमेल किए जा चुके हैं। और बहुत जल्द अधिकारियों को मिल कर इस विषय की तरफ ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा जाएगा ।ताकि जल्दी परपोजल तलवाड़ा से भेजा जाए,और सरकारी कॉलेज तलवाड़ा को अपग्रेड किए जाने का प्रयास किया जा सके , और युवा साथियों को शिक्षा तलवाड़ा में मिल सके।हमारा प्रयास जारी रहेगा हम कभी पीछे नही हटेंगे, प्रयास से ही हर कार्य संभव हो सकते हैं। हमारा कार्य क्षेत्र की समस्यायों को सरकार के सामने लेकर के आना है और उन समस्यायों का समाधान करना सरकारों का काम है। इसी प्रकार क्षेत्र की समस्यायों को सरकारों के समक्ष रखेंगे और अपने अधिकार न मिलने पर संघर्ष करने को तयार रहेंगे।

Related posts

विभिन्न किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

नौ मुकदमे, 50 गज का अवैध मकान पर अपराधी पर चला पुलिस का बुल्डोजर

नूंह पुलिस ने 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!

error: