पंजाब

शिव भक्त दंपति दिनेश बहल एवं सोनिका बहल की मंदिर परिसर के नज़दीक दुर्घटना में मौत!

मुकेरियां(प्रवीन सोहल)। पोंग डैम तलवाड़ा के नजदीक पड़ते हरि ओम मंदिर में शाम लगभग 4 बजे परिवार सहित माथा टेकने गए शिव भक्त दिनेश बहल पुत्र धर्मवीर बहल एवं सोनिका बहल पत्नी दिनेश बहल निवासी आदर्श नगर मुकेरियां की मंदिर परिसर के नजदीक दुर्घटना में मौत हो गई।

Advertisements
Ad 1

जानकारी के अनुसार दोनों पति पत्नी अपने बेटे शुभम बहल व एक अन्य पड़ोसी के बेटे राजवीर सिंह के साथ मंदिर तक ऊपर जाने के लिए सामान ढोने के लिए बनाई गई ट्रॉली में बैठ गए, परंतु रास्ते में ही ट्राली की रस्सी टूट जाने से दिनेश बहल एवं उनकी पत्नी सोनिका की मौत हो गई।
जबकि शुभम पुत्र दिनेश बहल एवं राजवीर सिंह पुत्र हरेंद्र पाल सिंह को गंभीर अवस्था में मुकेरियां के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

Related posts

नशे की ओवरडोज के चलते एक नौजवान की हुई मौत!

“शहर जिंदा करो” – श्रीजल गुप्ता की पहल पर शहर को मिले पोर्टेबल टॉयलेट; व्यापार मंडल के सहयोग से तय होंगे स्थान

पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी बसें रोकीं

error: