बिहार

शेखपुरा डीएम-एसपी ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, ‘सबका सम्मान लापरवाही पर होगी कार्रवाई

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई।

‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम पर विशेष बल

डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में आने वाले आमजनों की सुविधा का खास ख्याल रखा जाए। सभी कार्यालयों में शुद्ध पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही साफ-सफाई और पंजियों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायतों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।

प्रमुख निर्देश,

Advertisements
Ad 1
  1. भूमि विवाद: भू-स्थानांतरण और भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता पर सुलझाएं।
  2. नीलाम पत्रवाद: बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।
  3. शराब माफिया: सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान तेज करें और सघन वाहन जांच चलाएं।
  4. लंबित फाइलें: मनरेगा, भवन निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और खनन से जुड़ी फाइलों का त्वरित निष्पादन करें।
  5. चापाकल: गर्मी को देखते हुए लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल को 250 चापाकलों की सूची देने को कहा गया, ताकि मरम्मत समय पर हो।
  6. स्व-जनगणना 2027: संबंधित पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश।

‘लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही’

डीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और लंबित मामलों को शून्य करना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी।

ये अधिकारी रहे मौजूद :

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी सहित सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहटा-कनपा रोड पर हथियार के बल पर बाइक लूट…

जनता दरबार में 37 मामलों की सुनवाई, डीएम ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन 1100, 30 दिन में निपटारा न होने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

error: