बिहार

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की स्व-गणना, सभी 33 प्रश्नों के जवाब देकर आमजनों से सहयोग की अपील

शेखपुरा, उमेश कुमार : भारत की जनगणना 2027 के तहत शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी ने आज गणना पोर्टल पर स्व-गणना कार्य पूर्ण किया। उन्होंने मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से संबंधित सभी 33 प्रश्नों का विकल्प भरकर अपनी जानकारी दर्ज की।

इन बिंदुओं पर दी जानकारी

विधायक ने पोर्टल पर मकान में प्रयुक्त होने वाली वस्तु, मकान में प्राप्त सुविधाएं एवं घर/मकान के मुखिया की संपत्तियों से संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर दिए।

‘जनगणना महत्वपूर्ण कार्य, 10 साल तक प्रमाणित आंकड़े’

इस मौके पर विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इससे प्राप्त आंकड़ों को 10 वर्षों तक प्रमाणित एवं विश्वसनीय आंकड़े माना जाता है। देश में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में इन आंकड़ों का योगदान महत्वपूर्ण है।

आमजन से सहयोग की अपील

उन्होंने जिले में जनगणना कार्यक्रम को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए जनगणना कार्य में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूर्ण सहयोग देने हेतु आमजन से अपील की। साथ ही शेखपुरा जिले के सभी नागरिकों से स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भरने का आग्रह किया।

Related posts

एम्स पटना में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की प्रथम बैठक आयोजित

एम्स पटना में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का अंतिम चरण शुरू

नालों में गोबर एवं पशु अपशिष्ट बहाने पर रोक लगाने की मांग, नगर विकास मंत्री के नाम एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

error: