बिहार

टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘यलो डे’

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह एवं उल्लास के साथ ‘यलो डे’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय पीले रंग की छटा से सराबोर नजर आया। नन्हे-मुन्ने बच्चे पीले रंग के आकर्षक परिधानों में विद्यालय पहुंचे और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान कोई बच्चा सूरजमुखी, कोई आम, कोई तितली, कोई सूर्य देवता तो कोई केला बनकर आया। बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर प्राणिका, दिव्यांश, यासिका, त्रिशा, गौरी, शानवी, गौरव, मितांश, अन्वी, आनंद, वान्या, शिवांश, अंशु, शुभ, अयांश, राजवीर, आयुष, कैरवी, शिवांश कुमार एवं अनिश्का सहित कई बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक डॉ. रवि भार्गव ने कहा कि ‘यलो डे’ के माध्यम से बच्चों को पीले रंग के महत्व, सकारात्मक सोच, खुशी और आशावाद जैसे जीवन मूल्यों से परिचित कराया जाता है। उन्होंने कहा कि पीला रंग ऊर्जा, उत्साह और नई प्रेरणा का प्रतीक है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. जूली भार्गव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को रंगों की पहचान, उनके महत्व तथा पीले रंग से जुड़ी वस्तुओं की जानकारी देना है। साथ ही बच्चों में फलों के प्रति रुचि विकसित कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद, पम्मी, सुभद्रा, प्रियंका, पल्लवी, स्वाति, श्रद्धा एवं आकांक्षा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

एससी/एसटी एक्ट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

लाइन डे पर एसपी यातायात ने की समीक्षा बैठक, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर

मुख्य सचिव व डीजीपी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

error: