बिहार

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार :  जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने कार्यालय प्रकोष्ठ में खुद बैठकर दूर-दराज से आए 20 फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

कार्यक्रम में खाता-खसरा-रकवा चढ़ाने, नल-जल योजना, राशन कार्ड पीला से लाल कराने, बैंक लोन माफी, चुनाव में लगे वाहन का भुगतान, अतिक्रमण हटाने, आशा कर्मी बहाली, जमाबंदी सुधार, जमीन मापी और माता-पिता के भरण-पोषण से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि “किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

error: