वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पर सवार लोग श्राद्ध भोज में शामिल होने के लिए नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव हादसे का शिकार हो गई।घटना मंगलवार की रात हुए दर्दनाक नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।वहीं हादसे में घायल सात लोगों का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में चल रहा है। गंगा नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।यह दर्दनाक हादसा राघोपुर के रामपुर गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार नाव पर सवार लोग श्राद्ध भोज में शामिल होने के लिए नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव हादसे का शिकार हो गई।
नाव पर सवार लोग नदी में डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गंगा नदी में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके। हादसे में घायल सात लोगों को इलाज के लिए पटना के NMCH में भर्ती कराया गया है।
जिलाधिकारी को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे परिजन
हादसे की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी वर्षा सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अपनों को खोने वाले परिजनों का दर्द सामने आया। कई परिजन जिलाधिकारी से लिपटकर रोने लगे। घटनास्थल पर चीख-पुकार और मातम का माहौल बना हुआ है। इस हृदयविदारक दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया। गंगा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। जिला प्रशासन की निगरानी में गंगा नदी में बचाव अभियान जारी है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि जिलाधिकारी ने की है, जबकि सात घायलों का इलाज NMCH में चल रहा है।गंगा नदी में हुए इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। अब सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं, ताकि लापता लोगों के संबंध में जानकारी मिल सके।
