बिहार

दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी अलर्ट, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24)  आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने जिले के विभिन्न पूजा पंडालों एवं प्रमुख आवागमन मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने तथा पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।अधिकारियों ने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवागमन को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। जिला प्रशासन और जहानाबाद पुलिस ने आम लोगों से दुर्गा पूजा का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

Related posts

मगही महोत्सव 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा के आशीर्वाद के साथ खुशियाँ बाँटने का छोटा-सा प्रयास

एक पहर डॉक्टर एसएम ईसा के नाम कार्यक्रम का आयोजन

error: