उत्तरप्रदेश

ऑटो चालक गिरोह के सात बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ: स्टेशन से सवारियां बैठाकर रास्ते में करते थे लूटपाट, लखनऊ में ऑटो चालक गिरोह के सात बदमाश गिरफ्तार सात बदमाश दबोचे गए, ऑटो, तमंचा और चाकू समेत अन्य सामान बरामद।एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि यह लोग चारबाग रेलवे और बस स्टेशन आलमबाग और मानकनगर के बाहर आटो लगाते थे। इसके बाद सवारियों को बैठाकर चल देते हैं। यात्रियों को जिस रास्ते पर जाना होता था। कुछ दूर चलने के बाद दूसरे मार्ग पर चल देते थे।लखनऊ, सरोजनीनगर पुलिस ने बिजनौर से देर रात लुटेरे आटो चालक समेत गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश रेलवे और बस स्टेशनों के आस पास से सवारियां बिठाकर सूनसान इलाके में ले जाकर उनसे लूटपाट करते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक आटो, तमंचे, चाकू और रुपये बरामद किए गए हैं। यह जानकारी डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में धर्मेश यादव निवासी फतेहगंज मोहान रोड, रोहित प्रसाद निवासी आजादनगर और उसके साथी गुफरान उर्फ मामू, इमरान अंसारी, रौनक गुप्ता, वीरेंद्र कुमार उर्फ राजा और जितेंद्र गुप्ता उर्फ राहुल है।

Related posts

बच्ची एक पैर से 400 मीटर के स्कूल के सपने को नाप रही है

वैशाली में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, आम लोगों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

जनता दरबार में 09 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : डीएम

error: