बिहार

अधेड़ का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

नालंदा, राकेश।  नालंदा में अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बिन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन के समीप की है। सड़क किनारे पइन में अधेड़ का शव नग्न हालत में पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत नेरुत गांव निवासी नरेश राउत के (42) वर्षीय पुत्र उमेश राउत के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि उन्हें स्थानीय पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि उमेश राउत का शव पइन में पड़ा हुआ। इसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे। और पुलिस के साथ शव को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल आएं। परिजन ने बताया कि लुधियाना से घर आने के लिए उमेश राउत ट्रेन से बख्तियारपुर उतरे थे। वहां से कैसे बिन्द पहुंचे हैं। उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। मौत कैसे हुई है यह पुलिस जांच का विषय है। उन्हें उमेश राउत के फोन से घटना की जानकारी मिली है।

Advertisements
Ad 1

उमेश राउत लुधियाना के एक निजी कंपनी में मजदूरी का काम करते थे। उनका पूरा परिवार लुधियाना में ही रहता है। मृतक के दो पुत्र एवं दो पुत्री है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत परिवार लुधियाना से वापस लौट रहा है।

बिन्द थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि राहगीरों से सूचना प्राप्त हुई कि एक अधेड़ का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इसके उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव की शिनाख़्त कर परिजनों को जानकारी दी गई। शव के पास ही सल्फास की शीसी मिली है। मुँह से झाग भी निकल रहा था। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: