बिहार

परीक्षा की तैयारी साझा जिम्मेदारी हमारी थीम पर आधारित संगोष्ठी आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर। मध्य विद्यालय नोनिया टोला, चकला प्रखंड नरपतगंज में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी पर आधारित थीम पर था। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करना था।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम कुमार दास ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल बच्चों की नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, पुनरावृत्ति तथा आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को सकारात्मक वातावरण दें, अनावश्यक दबाव न बनाएं और उनकी मानसिक चिंता को समझते हुए उनका सहयोग करें, ताकि बच्चे निडर होकर, पूरे मनोयोग एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी कर सकें।

Related posts

अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार आयोजित, 17 मामलों की सुनवाई

बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा महिला आरक्षण के समर्थन में आक्रोश मार्च

जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार छठे दिन गंगा किनारे विशेष अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाकर अवैध संरचनाओं को हटाया गया

error: