बिहार

3465 लीटर विदेशी शराब व एक ट्रक जब्त!

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): बिहार मद्यनिषेध इकाई पटना और अगमकुआं थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को बरामद किया है।

मामले में अगमकुआं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अज्ञात तस्कर द्वारा एक ट्रक में लोड कर भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना लाया जा रहा है।जिसके बाद वरीय अधिकारी को सूचित करते हुए उनके दिशा निर्देश पर अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरोमाइल इलाके के एनएच पर नाकाबंदी की गयी और वाहनों की संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में एक ट्रक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गयी तो उसमें रखें भारी मात्रा में।

Advertisements
Ad 1

विदेशी शराब बरामद किया गया। मौके पर ही ट्रक चालक को पुलिस कस्टडी में ले ली गई और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में चालक ने अपनी पहचान मुजफ्फरपुर निवासी सूरज राय बताया। साथ ही उसने पुलिस को बताया कि वह विदेशी शराब की खेप को झारखंड से ला रहा था और बिहार के औरंगाबाद जिला के सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद वह शराब की खेप को हाजीपुर सप्लाई करने जा रहा था। तभी पुलिस और बिहार मध निषेध ईकाई की टीम ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गया शराब की मात्रा 3465 लीटर है। फिलहाल पुलिस ट्रक और शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत का आकलन बिहार मध निषेध विभाग इकाई तय करेगी।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन

error: