बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का द्वितीय रैण्डमाईजेशन संपन्न

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के तहत पटना जिले के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों के 5,677 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान कर्मियों का आज द्वितीय रैण्डमाईजेशन किया गया। यह प्रक्रिया समाहरणालय, पटना स्थित एनआईसी कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना एवं आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में ELECON सॉफ्टवेयर के माध्यम से संपन्न हुई।

गौरतलब है कि पटना जिले में 6 नवम्बर 2025 को मतदान होना है। कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 5,677 है, जिनमें से विमेन बूथ – 541, पीडब्ल्यूडी बूथ – 14, यूथ बूथ – 3, जेनरल बूथ – 5,119

निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार 10 प्रतिशत रिज़र्व दल (594) सहित कुल 6,271 मतदान दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक दल में 1 पीठासीन पदाधिकारी, 1 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 1 द्वितीय मतदान पदाधिकारी, एवं 1 तृतीय मतदान पदाधिकारी शामिल हैं।

Advertisements
Ad 1

इसके अतिरिक्त 345 माइक्रो-ऑब्जर्वर एवं 41 रिज़र्व माइक्रो-ऑब्जर्वर सहित कुल 386 माइक्रो-ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है। आज के रैण्डमाईजेशन में कुल 25,470 कर्मियों (25,084 मतदान दल पदाधिकारी एवं 386 माइक्रो-ऑब्जर्वर) को विधान सभा क्षेत्रों में आवंटित किया गया।

जिलाधिकारी पटना ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर और प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्र पदाधिकारियों एवं माइक्रो-ऑब्जर्वरों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण छह प्रशिक्षण स्थलों पर 24, 25, 29, 30 एवं 31 अक्टूबर 2025 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ, 22 से 27 फरवरी तक होंगे विविध आयोजन

जहानाबाद में पुलिस की सघन कार्रवाई, 10 अभियुक्त गिरफ्तार!

पश्चिम द्वार मंडल में ‘मन की बात’ का 131वां संस्करण विभिन्न बूथों पर सुना गया

error: