बिहार

कुरथौल स्थित बैंक्वेट हॉल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 20 लाख से अधिक की संपत्ति खाक

फुलवारीशरीफ, अजीत। परसा बाजार थाना क्षेत्र के कुरथौल स्थित पटना–पुनपुन–गया रोड पर पिलर नंबर 46 के समीप एक विवाह बैंक्वेट हॉल में बुधवार दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के समय हॉल में कोई बुकिंग नहीं थी, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई. स्थानीय लोगों के अनुसार यदि उस समय कार्यक्रम आयोजित होता, तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था. आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और मकानों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने-अपने सामान समेटकर बाहर भागने लगे. इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिसने एक ओर आग को भड़काया, वहीं बाद में उसके फैलाव को कुछ हद तक रोकने में भी मदद मिली। सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

परसा बाजार थाना पुलिस, अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों की संयुक्त प्रयास से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक बैंक्वेट हॉल में रखा फर्नीचर, सोफा, जनरेटर, पंडाल और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घटना में कई दमकल कर्मी और स्थानीय लोग आग बुझाने के दौरान हल्के रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के सटीक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह

error: