बिहार

तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनोवैज्ञानिक जागरूकता पर कार्यशाला, छात्रों-शिक्षकों को दिए प्रबंधन के गुर

फुलवारीशरीफ, अजित। हिंदुनी स्थित तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को “शिक्षकों एवं छात्रों के मनोवैज्ञानिक मुद्दे को समझना और उनका प्रबंधन” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों और प्रशिक्षु छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
कार्यशाला की रिसोर्स पर्सन प्रख्यात मनोवैज्ञानिक एवं पेशेवर काउंसलर डॉ. तमन्ना अनवर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मानसिक दबाव, तनाव, भावनात्मक असंतुलन और व्यवहारिक समस्याओं जैसे मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि समय रहते इन समस्याओं को पहचानना और सही तरीके से प्रबंधित करना बेहद जरूरी है, ताकि व्यक्ति अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बना सके।

उन्होंने इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्रों को अपनी समस्याएं साझा करने का अवसर दिया, जहां प्रतिभागियों ने खुलकर अपने अनुभव रखे और उनके समाधान के व्यावहारिक उपाय सीखे. इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और आत्मनियंत्रण बनाए रखने के कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए। महाविद्यालय के निदेशक इकबाल हसन ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में मानसिक रूप से सशक्त होना उतना ही जरूरी है जितना शैक्षणिक रूप से सक्षम होना. वहीं प्राचार्य डॉ. सविता सिन्हा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों और छात्रों का मानसिक रूप से स्वस्थ और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में दोनों सत्रों के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यशाला को उपयोगी बताया. अंत में सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

बाढ़ प्रभावित फतुहा के गांवों में पहुंचे सांसद रविशंकर प्रसाद, बोले – संकट की घड़ी में एक-एक परिवार के साथ खड़े हैं

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

error: