बिहार

छठ महापर्व को लेकर एसडीपीओ सिटी-02 ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पटना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में रविवार, 15 नवंबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिटी-02, पटना द्वारा विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाटों तक आने-जाने वाले मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related posts

टीबी का इलाज पूरा होने के बाद भी हर चार में से तीन मरीजों को सांस संबंधी परेशानी : एम्स पटना का अध्ययन

छपरा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने नवप्रवेशित छात्रों का बढ़ाया उत्साह

महावीर मन्दिर में आज मनायी जाएगी देवोत्थान एकादशी