बिहार

56वीं वाहिनी SSB मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना बाल दिवस, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बथनाहा के वाहिनी मुख्यालय में शनिवार को बाल दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी एवं कमान अधिकारी श्री नितिन कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

बाल दिवस के अवसर पर संदीक्षा परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें चित्रकला, फैंसी ड्रेस, वाद-विवाद एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर संदीक्षा परिवार की अध्यक्षा द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान वाहिनी मुख्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारना, उनमें रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

Related posts

टीबी का इलाज पूरा होने के बाद भी हर चार में से तीन मरीजों को सांस संबंधी परेशानी : एम्स पटना का अध्ययन

छपरा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने नवप्रवेशित छात्रों का बढ़ाया उत्साह

महावीर मन्दिर में आज मनायी जाएगी देवोत्थान एकादशी