झारखण्ड

संजीव कुमार बने धनबाद के नए एसएसपी, पलामू मे पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे

IMG 20210705 WA0057

धनबाद: संजीव कुमार होंगे धनबाद के नये एसएसपी 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. संजय आनन्द लाठकर, भापुसे को अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया. असीम विक्रांत मिंज, भापुसे(2005), वरीय पुलिस’ अधीक्षक, धनबाद को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान क्षेत्र, चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया. नरेन्द्र कुमार सिंह, भापुसे(2006), पुलिस उप-महानिरीक्षक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया जाता है. राजीव रंजन सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान क्षेत्र, चाईबासा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है. शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उप-महानिरीक्षक, रेल, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार