बिहार

लोक सभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास ने भरा नामांकन पर्चा

जमुई, मो. अंजुम आलम।  लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास ने गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नामांकन के बाद लोगों ने फूलमालाओं के साथ अर्चना रविदास का जमकर स्वागत किया। खुशी में रंग गुलाल उड़ाते हुए समर्थकों ने जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही लोगों ने जीत की अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर मीडिया कर्मी से मुखातिब होते हुए अर्चना रविदास ने कहा कि वे जमुई लोकसभा क्षेत्र से नामांकन कराई हैं।

Advertisements
Ad 1

इस चुनाव में उनका मुद्दा विकास होगा। लोगों की मूलभूत समस्या ,शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, सड़क, आवास पर वे कार्य करेंगी, जो 10 वर्षों में नहीं हुआ है वे उसे करेंगी। आगे उन्होंने कहा कि वे जमुई की बेटी हैं, जमुई के एक परिवार का सदस्य हैं जिस वजह से बड़ों का आशीर्वाद और लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा। उनका मुकाबला किसी से नहीं हैं। आगे उन्होंने एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती को लेकर कहा कि वे बिदेश से आये हैं और फिर बिदेश चले जायेंगे। वैसे वे हमारे मेहमान हैं। उन्हें अच्छे तरीके से स्वागत कर भेज देना है। उनके स्वागत में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी।आगे उन्होंने साफ तौर पर कहा कि घर की बेटी के सामने बाहर के लोगों का अब नहीं चलेगा।उनके मुकाबले में कोई नहीं है।सभी लोगों का साथ उन्हें मिल रहा है। उनकी जीत निश्चित हैं।

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

error: