बिहार

गोली चलाने वाला व्यक्ति, हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार!

20240328 095706

फतुहा, सुधांशू पांडेय। पुलिस अनुमंडल के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 से एक अनिल प्रसाद उर्फ नीना को खुसरूपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है ग्रामीण एसपी ने बताया कि बीते शाम खुसरूपुर पुलिस को सूचना मिली कि नीना अपनी पत्नी को मारपीट करते हुए हथियार निकाले गए हैं

जिसको लेकर ग्रामीण एसपी रौशन कुमार के निर्देशन में बनी टीम खुसरूपुर थाना अध्यक्ष एस आई राहुल द्ववेदी की टीम जब उसके घर पहुंची तो उसके अपनी पत्नी के कनपटी पर देशी कट्टा सटाए हुए था पुलिस को देख उसने पुलिस पर ही फाइरिंग कर दिया जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे धेर कर पकड़ा जिसमें एक देशी कट्टा सात जिंदा कारतूस एक राइफल एक खोखा पुलिस ने बरामद किया है बता दें कि ग्रामीण एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व और निर्देशन में धटना के तत्काल बाद अपराधियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचा जा रहा जिसको लेकर आम लोगों के मन में पुलिस के प्रति उम्मीद बढ़ी है

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित