बिहार

मानव तस्करी से जुड़े मामलों की समीक्षा, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटनासिटी- प्रथम के अतुलेश झा द्वारा मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) प्रभारी के साथ एक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में मानव तस्करी, अपहरण तथा गुमशुदगी से संबंधित मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

गोष्ठी में अपहृत, गुमशुदा एवं लापता महिलाओं एवं बच्चों की शीघ्र बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मानव तस्करी से जुड़े सभी कांडों की गंभीरता से जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समीक्षा बैठक में इन मामलों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए तालमेल, समन्वय और तत्परता बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

Related posts

जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के नेतृत्व में सामूहिक श्रमदान किया गया

आधुनिक खेती, स्वरोजगार और समृद्ध किसान हेतु सराहनीय पहल

महिला से चैन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

error: