जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) संगम घाट, जहानाबाद में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के नेतृत्व में सामूहिक श्रमदान किया गया।
जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने घाट की साफ-सफाई में सहभागिता की। आगामी छठ महापर्व को लेकर घाट की दीवारों एवं सीढ़ियों पर छठ थीम आधारित आकर्षक पेंटिंग एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी ने स्वयं पेंटिंग में रंग भरकर कर्मियों का उत्साहवर्धन किया तथा स्वच्छता, श्रमदान और जनभागीदारी का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सहभागियों ने हस्ताक्षर कर स्वच्छता के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आइए, मिलकर अपने घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाएं।
