समस्तीपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) खबर सामने आ रही है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत कबीर कॉलेज के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाया। बदमाश महिला के गले से सोने की चेन और जितिया छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में छिनतई की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, संत कबीर कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन और जितिया छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।चेन को छीनकर फरार हुए जिसका तस्वीर सीसीटीवी में हुआ कैद अब सवाल यह है कि दिनदहाड़े या व्यस्त इलाके में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस क्या कदम उठाती है। फिलहाल, घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं किया गया है
