बिहार

लगातार चौथी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बने रंजीत कुमार उर्फ टप्पू

पटना, अजित। पटना महानगर के संपतचक प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव में रंजीत कुमार उर्फ टप्पू लगातार चौथी बार निर्विरोध चुने गए हैं. चुनाव प्रक्रिया अवध ग्रीन गार्डन में संपन्न हुई, जहां नामांकन के दौरान केवल एक ही पर्चा दाखिल हुआ. किसी प्रकार का विरोध या मुकाबला सामने नहीं आया। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कागजातों की जांच के बाद रंजीत कुमार को औपचारिक रूप से प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रणविजय सिंह, युवा सचिव चंदन कुमार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

जीत के बाद रंजीत कुमार ने कहा कि यह किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि संगठन की एकजुटता की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। लगातार चौथी निर्विरोध जीत को संगठन में मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के विश्वास का संकेत माना जा रहा है।

Related posts

चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. वीणा कुमारी सिंह को राष्ट्रीय सम्मान

बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ, 22 से 27 फरवरी तक होंगे विविध आयोजन

जहानाबाद में पुलिस की सघन कार्रवाई, 10 अभियुक्त गिरफ्तार!

error: