बिहार

नेपाल से 5 किलो गांजा, 18 लीटर नेपाली शराब और बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा को बड़ी सफलता मिली है। विशेष गश्ती टीम ने कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत में तस्करी कर लाए जा रहे 5 किलोग्राम गांजा, 18 लीटर नेपाली शराब, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 जुलाई 2026 को 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के ‘ई’ समवाय कुशमाहा की विशेष गश्ती टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 176/1 के निकट भारत की सीमा में लगभग 1000 मीटर अंदर स्थित पोखरिया गांव के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 किलोग्राम गांजा, 18 लीटर नेपाली शराब, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान अखिलेश कुमार (27 वर्ष), पिता- भूपेंद्र यादव, ग्राम- बिशनपुर, पिपरा, थाना- जोगबनी, जिला- अररिया के रूप में हुई है। एसएसबी ने जब्त सभी सामानों के साथ गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद जोगबनी थाना के हवाले कर दिया। सीमा पर एसएसबी की लगातार सख्ती से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं इस कार्रवाई को सीमा सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Related posts

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में अंतरण

गोपालपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 586 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार!

error: