बिहार

बारिश व तेज हवाओं से धान की फसल बर्बाद, किसान मायूस

अररिया, रंजीत ठाकुर। भरगामा प्रखंड क्षेत्र के कई हिस्सों में मोंथा तूफान का व्यापक असर देखा जा रहा है। चक्रवाती तूफान तथा बेमौसम बारिश से धान की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण बुधवार की रात से वर्षा हो रही है। जिसका असर धान की खड़ी फसलों पर हुआ है। बारिश और हवा के झोंकों से धान की फसल गिर गई है। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल तैयार हो गया है। कई जगहों पर धान की कटाई भी हो चुकी है। फसल गिर जाने से दाना खराब होने के कगार पर आ चुका है।

फसल गिर जाने से कटनी में भी परेशानी होगी। बहुत से खेतों में अभी पानी जमा हुआ है,पानी में धान गिर जाने से धान की बालियां काली पड़ रही है,इससे नुकसान और अधिक हो जायेगा। किसान विशाल आर्यन ने बताया कि चार महीने की मेहनत से धान की फसल तैयार हुआ था। अंत समय में तूफानी वर्षा ने सारे मेहनत पर पानी फेर दिया है। धान की फसलों के साथ सरसों और आलू की खेती पर भी असर हुआ है। इन दोनों आलू और सरसों की खेती के लिए खेत तैयारी के साथ बुआई का काम चल रहा है। वर्षा हो जाने से खेतों में नमी आ गई है। इससे सरसों की बुआई में देर होगी। बहुत जगह पर खेसारी और मसूर की बुआई कर दी गई थी। वर्षा होने से नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कई इलाकों में कटी हुई धान की फसल खेत में हीं पानी में डूब गई, जिससे फसल के सड़ने का डर है।

Advertisements
Ad 1

किसानों को इस कारण भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और उनकी आजीविका पर संकट मंडरा गया है। वहीं किसान आशीष सोलंकी का कहना है कि पिछले चार दिनों से आसमान में बादल छाए हुए है। साथ हीं रह-रहकर बूंदा बांदी भी हो रही है। शनिवार को दिन में भी सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। तापमान में भी काफी कमी आई है,जिस कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। किसान विजय सिंह यादव ने बताया कि धान की कटाई शुरू हीं की थी कि बारिश ने सारा काम रोक दिया। कटे हुए धान खेतों में पड़े भीग रहे हैं,जिससे दाने काले पड़ने लगे हैं। अब अगर धूप नहीं निकली तो पूरा मेहनताना डूब जाएगा।

Related posts

पटना सिटी में द्वितीय श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 26 फरवरी को

एसएसबी ने सीमावर्ती गांव में पशु चिकित्सा एवं मानव चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

अररिया फारबिसगंज कोठीहाट चौक में कॉस्मेटिक दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाला शातिर गिरफ्तार!

error: