बिहार

गौरीचक में छापामारी, 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ चार गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। गौरीचक थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के दौरान ग्राम खैरा में दबिश देकर 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से बरामद शराब को जप्त करते हुए सभी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर रविदास, उम्र 45 वर्ष, पिता स्व. प्रशांत रविदास, निवासी देवकली, थाना धनरूआ; सुरज मांझी, उम्र 35 वर्ष, पिता लालदेव मांझी, निवासी खैरा, थाना गौरीचक; राम पुकार, उम्र 25 वर्ष, पिता स्व. रामबृक्ष मोची, निवासी नरमा महदीपुर, थाना फतुहा; तथा मालती देवी, उम्र 45 वर्ष, पति रमेश मांझी, निवासी खैरा, थाना गौरीचक के रूप में की गई है। थाना पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर चली इस कार्रवाई के दौरान मौके से देसी चुलाई शराब की खेप बरामद की गई. सभी अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

error: