बिहार

पालीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मठ संचालक गिरफ्तार!

पालीगंज, (न्यूज़ क्राइम 24) 21 अगस्त 2025 को पालीगंज थाना क्षेत्र में मठ संचालक द्वारा दो नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियो दिखाने एवं उनसे अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया। परिजनों के विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक गाली-गलौज भी की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पालीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) पटना भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: