बिहार

56वीं वाहिनी एस एस बी बथनाहा द्वारा घूरना गाँव में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर लगा कर किया गया जन कल्याण कार्यक्रम

अररिया, रंजीत ठाकुर।  शुक्रवार 08 मार्च 2024 को 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में मध्य विद्यालय, डुमरबन्ना, घूरना में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाकर कल्याण कार्यक्रम किया गया।
मानव चिकित्सा शिविर में 56वीं वाहिनी बथनाहा के वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एच. के. शिंदे द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के चिकित्सा शाखा के मेडिकल स्टाफ द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल गंगटोक के पशु चिकित्सा अधिकारी कमांडेन्ट (वेटी) डॉक्टर एच. के. सिंह द्वारा सीमावर्ती पशुओं की जाँच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के पशु चिकित्सा शाखा के मेडिक्स व अन्य कर्मी द्वारा सीमावर्ती पशुपालकों को मुफ्त दवाई का वितरण किया गया।

Advertisements
Ad 1

मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर से आधिकारिक संख्या में सीमावर्ती ग्रामीण व पशुपालक लाभान्वित हुए। सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई।
इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के सहायक कमांडेन्ट दीपक कुमार, स्थानीय ग्रामीण व 56वीं वहिनी के कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: