बिहारराजनितिक

प्रणव कुमार राजद में हुए शामिल, चुनाव लड़ने की अटकलें तेज!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सुपर 30 को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाले आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण कर राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। उन्हें राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रणव कुमार के पार्टी में शामिल होते ही यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि वे आगामी चुनाव में राजद के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं।

Advertisements
Ad 1

गौरतलब है कि प्रणव कुमार सुपर-30 के शुरुआती दिनों से ही प्रशासनिक और संचालन कार्यों की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। जहां उनके भाई आनंद कुमार ने गरीब और मेधावी छात्रों को आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर सुपर 30 को एक वैश्विक पहचान दिलाई, वहीं प्रणव कुमार ने भी पीछे से इस अभियान को मजबूत आधार देने का काम किया। अब प्रणव कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक काम करने के बाद समाज सेवा और राजनीति के माध्यम से गरीबों, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए काम करने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि वह समाज के उस तबके के लिए आवाज़ बनना चाहते हैं, जो आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

Related posts

कंपार्टमेंट परीक्षा में गणित विषय शांतिपूर्ण संपन्न, 47 छात्राओं को मिला मार्गदर्शन का लाभ

राज्यपाल का OTA गया दौरा, सैन्य नेतृत्व पर दिया प्रेरक व्याख्यान

19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित, लगभग ₹284 करोड़ निवेश से लगभग 1200 रोजगार के अवसरों का सृजन

error: