बिहार

पटना जंक्शन पर ट्रैफिक सुधार को लेकर तैयार हुआ नया प्लान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना जंक्शन पर वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जी०पी०ओ० के पास बनाए गए मल्टी मॉडल पार्किंग हब का उपयोग अब पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही समीप स्थित टाटा पार्किंग एवं बुद्धा स्मृति पार्किंग को भी ट्रैफिक मैनेजमेंट में शामिल किया गया है।

इसी क्रम में आज यातायात पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग हब की स्थिति, ट्रैफिक मूवमेंट और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया गया। साथ ही यह भी मूल्यांकन किया गया कि इस क्षेत्र में और किन सुधारों की आवश्यकता है ताकि यात्रियों और वाहन चालकों को सुगमता मिल सके। तीनों पार्किंग क्षेत्रों का समन्वित रूप से उपयोग किया जाएगा। स्टेशन के सामने अनावश्यक वाहनों की भीड़ को रोका जाएगा। ऑटो व अन्य सार्वजनिक वाहनों के लिए तय रूट और स्टॉपिंग प्वाइंट निर्धारित किए जाएंगे।

Related posts

रामगंज में दो हाइवा की जोरदार टक्कर, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे

संपतचक में महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, अभी से उमड़ने लगे लोग

गौरीचक में फाइनेंस एजेंट से 1.20 लाख की लूट, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पोल से बांधा, जमकर पीटा

error: