बिहार

रविवार व सोमवार की सुबह 13 विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी

पटनासिटी(साभार, न्यूज़ क्राइम 24): महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बनाए जा रहे नये पुल निर्माण को लेकर रविवार व सोमवार की सुबह गुलजारबाग विद्युत आपूर्ति प्रमंडल से जुड़े पीएसएस के सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। रविवार को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक और सोमवार को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक बाधित रहेगा। गुलजारबाग डिवीजन के ईईई मो सज़्ज़ाद अंसारी ने बताया कि सड़क परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार (एमोआरटीएच) द्वारा बनाए जा रहे सेतु निर्माण को लेकर नये मोनोपोल लगाए गए हैं। जिस पर गायघाट ग्रीड को आने वाली 132/93 आरयू ट्रांसमिशन लाईन को नये मोनोपोल पर शिफ्ट करने का काम जीरोमाइल के पास किया जाना है। ऐसी स्थिति में गायघाट ग्रिड के दोनों सोर्स से आनेवाली बिजली को रविवार की सुबह पांच बजे से आठ बजे तक एवं सोमवार की सुबह सात बजे से आठ बजे तक बंद रखा जाएगा।

Advertisements
Ad 1

नतीजतन इससे जुड़े कुल 13 विद्युत शक्ति उपकेन्द्र के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान राजेन्द्रनगर, मछुआटोली, अशोक राजपथ (पटना विश्वविद्यालय से खाजेकला तक), गुलजारबाग, बाजार समिति, मंगलतालाब, पहाड़ी, कुम्हरार, गायघाट, शनिचरा, आलमगंज इलाके की बिजली बंद रखी जाएगी। हालांकि अस्पताल, संपहाउस समेत अन्य अत्यावश्यक सेवा वाले क्षेत्रों को वैकल्पिक फीडर के माध्यम से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ईईई ने उपभोक्ताओं को परेशानी से बचने के लिए पानी का पर्याप्त भंडारण कर लेने की अपील की है।

Related posts

“12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

error: