बिहार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फुलवारी शरीफ में पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से निर्भय होकर मतदान की अपील

फुलवारीशरीफ, अजित। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को फुलवारी शरीफ में एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान बिहार पुलिस और बिहार सैप फोर्स के जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए।

फ्लैग मार्च फुलवारी शरीफ थाना परिसर से शुरू होकर अनिसाबाद-पटना रोड, खगौल रोड, जानीपुर-फुलवारी मार्ग, इसापुर रोड, और मिशन रोड सदर बाजार प्रखंड कार्यालय मोड़ टमटम पड़ाव राष्ट्रीय गंज हारून नगर खोजा इमली समेत शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा. इस दौरान थाना अध्यक्ष एडिशनल दिवाकर कुमार एवं फुलवारी शरीफ थाना के सभी पदाधिकारी भी पूरे दस्ता के साथ मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य चुनाव के मद्देनज़र इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भयमुक्त होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लें और मतदान अवश्य करें।

एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव और त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्र में लगातार गश्ती और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि शांति और सौहार्द कायम रहे।

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: