बिहार

पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल!

गया(अरुणजय प्रजापति): इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत इमामगंज व सलैया थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में इमामगंज थाना अध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के तेतरिया रानीगंज गांव से संजीत उर्फ बुल्ली यादव को पूर्व के शराब मामले में गिरफ्तार किया गया है. वहीं मल्हारी गांव के रहने वाले रंजीत कुमार को ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।

वहीं सलैया थाना अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि सलैया गांव से अलाउद्दीन खां व जहीर खा को जमीन के धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया।

Related posts

मानिकपुर में 52 किलो गांजा बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

युवक का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल डंडे बरामद!

मानिकपुर में नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नवाबगंज का वारंटी भी गया जेल

error: