बिहार

जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटकों का जखीरा बरामद!

गया(अरुणजय प्रजापति): औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना के जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों की कारवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

सुरक्षाबलों ने जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है हालांकि नक्सली फरार हो गए।यह कारवाई जिला पुलिस व सीआरपीएफ के संयुक्त तत्वावधान में की गई है सर्च ऑपरेशन के दौरान मैगजीन के साथ एक 315 बोर की राइफल, अलग-अलग बोर के 3,583 राउंड कारतूस, 4 आईईडी, एक यूबीजीएल माउंट, 2 वायरलेस सेट, एक इंटरसेप्टर, 6 डेटोनेटर, आईईडी के लिए 24 पुल और प्रेशर मैकेनिज्म, 10-15 मीटर कॉर्डटेक्स वायर, 8 मोबाइल फोन, और तमाम नक्सल साहित्य बरामद किया गया है। और मौके पर ही आईडी को भी नष्ट किया गया है।

मिली जानकारी के नक्सलियों ने जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने के तैयारी में थे। परन्तु इसकी भनक सीआरपीएफ के अधिकारियों को लग गई इसके जिले के वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई ।जिसके बाद टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया तभी हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित