झारखण्ड

पुलिस और CISF के जवानों पर हमला, कुछ जवान हुए घायल

धनबाद: निरसा के ईसीएल मुगमा एरिया के कपासरा कोलियरी में चोरों ने सीआईएसएफ और पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया. गाड़ियों के शीशे चोरों ने तोड़ दिए. पुलिस और सीआईएसएफ के जवान कोयला चोरी रोकने का प्रयास कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस की कोयला चोरों से झड़प हो गई. कोयला चोरों की ओर से पत्थरबाजी की गई है. इस घटना में सीआईएसएफ के कुछ जवान भी घायल बताए जा रहे हैं.

कोयला चोरी रोकने की व्यवस्था नहीं-

एसडीपीओ विजय कुशवाहा ने बताया कि आसपास के लोग माइंस में कोयला चोरी करने के लिए आए थे. ईसीएल के सुरक्षा गार्ड के रोकने पर वे उग्र हो गए और पत्थरबाजी की. ईसीएल के सुरक्षा गार्ड ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस के पहुंचने के बाद भी कोयला चोर लगातार पत्थरबाजी करते रहे. उन्होंने बताया कि कोयला चोरी रोकने के लिए प्रबंधन की तरफ से कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है. कोयला चोर जब परियोजना में घुस जाते हैं तो फिर सुरक्षा गार्ड मामले की सूचना पुलिस को देते हैं. एसडीपीओ ने कहा कि कोयला चोरी रोकने के लिए प्रबंधन को व्यवस्था करनी चाहिए.

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया