बिहार

रक्तदान कर रक्षा का संकल्प, टीम पूर्णिया ने चार यूनिट रक्तदान कर बचाई चार बहनों की जान

पूर्णिया(रंजीत ठाकुर): किसी की जान की रक्षा करने से बड़ा कोई धर्म नही और रक्षाबंधन के अवसर पर रक्तदान का यही धर्म निभाया है टीम पूर्णिया के सदस्यों ने, टीम पूर्णिया के सदस्य रविनेश ने बताया कि सुबह जानकारी मिली थी कि कुछ बहनों को रक्त की आवश्यकता है जिसमे थेलेसिमिया मरीज ,गर्भवती महिला और एक अन्य बीमारी से ग्रसित महिला शामिल थी जिनको ब्लड की काफी आवश्यकता थी जानकारी रविनेश ने अपने मित्रों को दी फिर टीम सदस्य सौरभ सिंह, रोहित राय, कृष्ण कुमार ,तापस ने रक्तदान कर चारो मरीज को रक्त उपलब्ध करवा दिया है. टीम फाउंडर विकास आदित्य बताते है टीम प्रतिदिन 2 से 3 जरूरतमंद मरीज को रक्त उपलब्ध करा रही है। हमारी कोशिश जारी रहेगी किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी महसूस ना हो। शहर में जितने भी थैलेसीमिया मरीज को ब्लड की आवश्यकता पड़ती है उनमें जो भी हमसे संपर्क करता है सभी को ब्लड उपलब्ध कराई जाती है ज्ञात हो कि लॉकडाउन में 2 दर्जन से अधिक बच्चों की मृत्यु खून की कमी से हो गई थी। टीम पूर्णिया उस समय से लगातार थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को ब्लड उपलब्ध कराती आ रही है. रक्त उपलब्ध करवाने में मुख्य भूमिका टीम सदस्य रविनेश पोद्दार, विशाल बैरागी, मधु मेहरा, निशा रॉय, अमन केशरी, अमृत, अमन केशरी मधुबनी, विराद सिंह, कृष्ण, हिमांशु निभा रहे है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: