झारखण्ड

बेवजह बैठे लोगों को लगाई फटकार, चोरी छुपे कपड़ा बेच रहे थे दुकानदार

धनबाद: कतरास वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रभाव से पूरे भारत में मौत का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है स्वास्थ्य विभाग का पूरा सिस्टम ध्वस्त हो चुका है जिला प्रशासन व पुलिस विभाग लगातार लोगों से घर में रहने की अपील कर रही है। उसके बावजूद भी लोग बेवजह सड़क पर निकल रहे है कतरास के कुछ कपड़ा,श्रृंगार व मोबाइल के दुकानदार चोरी छुपे दुकान खोलकर बाजार में भीड़ को बढ़ा रहे हैं।हनुमान मेंसन व अन्य मार्केट में प्रतिबंधित दुकान के लोग दुकान के बाहर बैठकर ग्राहकों को दुकान के अंदर व घर ले जाकर कपड़ा बेच रहे है। हनुमान मेंसन में जब पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो पुलिस की गश्ती गाड़ी जब हनुमान मेंसन में घुसी तो कई दुकानदार भाग गए। पुलिस ने हनुमान मेंसन में बेवजह खड़े लोगो को फटकार लगाते हुए घर जाने को कह रहे थे।

Related posts

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

error: