झारखण्ड

सिटी एसपी से लगाई न्याय की गुहार, आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की की मांग

धनबाद: गांधी रोड में विगत 22 अप्रैल की रात हुई फायरिंग मामले को लेकर भुक्तभोगी सीता झा ने गुरुवार को सिटी एसपी से मुलाकात की। सीता झा ने सिटी एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। वही सिटी एसपी को दिए आवेदन में सीता जाने बताया है कि धनसर थाना क्षेत्र के निवासी छोटू ओझा उर्फ दीपक ओझा जो कि कई बार मुकदमे में जेल जा चुके हैं। उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। उस पर स्थानीय प्रशासन द्वारा पूर्व में सीसीए लगाने का भी प्रावधान हो चुका है। वह अपने सहयोगी पार्षद प्रतिनिधि गांधी रोड निवासी संटू सिंह के साथ मिलकर लगातार जान से मारने की साजिश रच रहा है।संटू सिंह का नाम भी गुंडा एक्ट के तहत धनसर थाने में दर्ज है। आवेदन में सीता झा ने बताया है कि 22/4/2021 की रात्रि लगभग 10:30 बजे मेरे घर पर छोटू ओझा एवं उनके सहयोगियों द्वारा मुझ पर गोली चला कर जान से मारने का प्रयास किया। पूर्व में भी मुझे कई बार धमकी एवं मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दिया जा चुका है एवं उनके सहयोगी संटू सिंह के दबंगई के कारण मैं और मेरा पूरा परिवार भय में है। घटना घटने के बाद मैंने इसकी जानकारी धनसार पुलिस एवं आपको(सिटी एसपी) मोबाइल के द्वारा दी थी। अभी तक इस घटना पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। छोटू ओझा एवं संटू सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। जो भी इनके बुरे काम का विरोध करता है, उन्हें बुरा परिणाम भुगतना पड़ता है। पहले भी मैंने इन लोगों के खिलाफ दिनांक 30/3/2021 को आवेदन लिखकर वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को सूचित किया था और धनसार थाना को बताई थी। उसके बावजूद भी मुझे जान से मारने का प्रयास किया गया। इन लोगों के द्वारा साजिश रचा जा रहा है,मेरा पूरा परिवार डरा हुआ है। अपराधियों की गिरफ्तारी एवं हम लोगों को सुरक्षा की निगरानी में रखा जाए और न्याय दिलाया जाए।

Advertisements
Ad 1

क्या है मामला।सीता झा ने आरोप लगाया था कि 22 अप्रैल की रात पुराने मामले में समझौते की पेशकश लेकर सभी आरोपी उनके घर आए थे। जब उन्होंने समझौते से इनकार किया तो संटू सिंह के इशारे पर आरोपियों ने उनके घर पर गोली और बम से हमला कर दिया। गोली के छर्रे से वे घायल हो गई थीं। आरोप है कि छोटू ओझा ने फायरिंग की। गोली उनके पेट को भेदते हुए अंदर घुस गई थी। गोली के छर्रे से उनके पेट में जख्म हो गया था। पुलिस ने मौके से गोली का खोखा भी बरामद किया था। वही आपको बता दें कि गांधी रोड गोली कांड मामले में धनसार थाना पुलिस ने पूर्व पार्षद प्रतिनिधि व गांधी रोड निवासी संटू सिंह, छोटू ओझा, राजू ओझा, संतोष मिश्रा, टेकन सहित अन्य चार-पांच अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

Related posts

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

error: