बिहार

पटना के फतेहपुर गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी को लोगों ने पकड़ा

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के एक गांव में एक बार फिर से लव जेहाद का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि फतेहपुर गांव में दूसरे समुदाय के प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे फुलवारी शरीफ के एक प्रेमी युवक मो शहजाद को घर वालों ने पकड़ लिया । इसके बाद लड़की के घरवालों ने गांव वालों के बीच पकड़े गए प्रेमी युवक को लाकर खड़ा कर दिया। बातचीत में गांव वालों ने बताया कि लड़का दूसरे समुदाय का है इसलिए मामले में पुलिस को बुलाया गया। वही इस बात की खबर आसपास के इलाकों में जंगल की आग की तरह फैल गई और वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई लोगों ने प्रेमिका के कमरे में पकड़े गए युवक शहजाद को पिटाई करते हुए लप्पड़ थप्पड़ किया। हालांकि वहां मौजूद बुद्धिजीवी लोगों ने मारपीट करने से मना किया। पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव के लोगों ने पुलिस के आने के बाद प्रेम युवक को हवाले कर दिया । पुलिस का कहना है कि प्रेमिका के घर वालों ने पकड़े गए युवक मो शहजाद के खिलाफ गलत काम करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज किया है पुलिस टीम प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर थाना ले गई और जेल भेजने की तैयारी में जुट गई।

प्रेमिका के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन नाबालिग है जिसके साथ बहला-फुसलाकर फुलवारी का यह युवक प्रेम के जाल में फंसा लिया। लड़की के भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ युवक पर जबरन गलत करने का मामला दर्ज करा दिया है। बताया जा रहा है कि लड़की अभी नाबालिक है।जिसे एक युवक ने धोखे से अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और रविवार को उसके घर में घुसकर गलत करने का प्रयास किया।

Advertisements
Ad 1

दरअसल, फुलवारी शरीफ का रहने वाला एक मुस्लिम समुदाय का युवक और गौरीचक के पास फतेहपुर गांव में रहने वाली अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। बात की भनक मिलते ही लड़की के परिजन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरे गांव में यह मामला आग की तरह फैल गया। इसके बाद गांव में पंचायती बैठाई गई। गांव के मुखिया एवं सरपंच ने जब पूछताछ की और छानबीन की तो पता चला कि दोनों दूसरे समुदाय के हैं । लड़की की उम्र लगभग 14 वर्ष बताई गई है जबकि लड़के की उम्र 22 वर्ष है। गांव के लोगों ने इसकी सूचना दीदारगंज थाने को दी। सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। दीदारगंज थाना प्रभारी चेतन आनंद झा ने बताया कि दोनों के बीच कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को फुलवारी शरीफ निवासी प्रेमी मो शाहजाद अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर फतेहपुर में पहुंचा था। उन्होंने बताया कि प्रेमीका के भाई ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि आवेदन में प्रेमिका के भाई ने घर में घुसकर नाबालिक बहन के साथ गलत करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़के को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: