बिहार

श्रावण और मुहर्रम को लेकर शांति समिति का बैठक

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): चौक थाना परिसर में आज मुहर्रम,और श्रावण को लेकर शांति समिति का बैठक किया गया, इस मौके पर थाना अध्यक्ष गौरी शंकर गुप्ता, एसआई रमेश कुमार ,एसआई चुन्नू पासवान, एवम शांति समिति के अध्यक्ष मुन्ना जायसवाल शांति समिति का संचालन कर रहे शशि कांत शुक्ला समाज सेवी प्रफुल्ल कुमार पांडेय, सन्नी यादव और भी सदस्य शामिल हुए,पटना नगर निगम की ओर से सिटी मैनेजर पूनम देवी,सिटी डिवीजन मंगल तलाव बिजली बिभाग के जूनियर इंजीनियर आदित्य कुमार भी रहे शामिल, शांति समिति की बैठक में सभी धर्म के लोगो ने अपनी बात रखी श्रावण पर्व और मुहर्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, इस बैठक में पटना सिटी चौक थाना प्रभारी गौरी शंकर गुप्ता ने कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा की और शांति समिति के सदस्यों से भी सहयोग की अपील की बही पटना नगर निगम की सिटी मैनेजर पूनम देवी के द्वारा भी साफ सफाई के बारे में बताया और कहा कि पटना नगर निगम पर्व के लिये पूरी तरह से तैयार है

शांति समिति के सदस्यों के बीच अपना सम्पर्क नम्बर दिया और लोगो की भरोसा दिलाया कि पटना नगर निगम पूरी तत्परता से साफ सफाई का पूरा ध्यान दिया जायेगा, बही पटना सिटी बिजली बिभाग के जूनियर इंजीनियर आदित्य कुमार के द्वार भी पूरी मुस्तेदी से बिजली बहाल का आश्वासन दिया, साथ ही साथ भीड़ भाड़ इलाको में बिजली के ट्रांसफर से दूरी बनाये रखने की सलाह दी, और सभी शांति समिती के सदस्यों ने इस बैठक में हुये चर्चा पे अपनी अपनी सहमति जताई,सावन पर्व और मुहर्रम को लेकर चर्चा की गई,जिसमे जनता से आपसी भाईचारा और शांति से पर्व को मानने की अपील किया। ताजिया बैठने वाले आखड़ा के लोगो को लाइसेंस लेने की अपील किया गया। समाज सेवी रामजी योगेश प्रफुल कुमार पांडे, गंगोल जी, शशि कांत शुक्ला, अजय सिंह ,सतनाम बग्गा आफताब आलम और भी शांति समिति के लोग शामिल हुए

Related posts

बांकीपुर की जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा, विपक्ष की ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ बेनकाब : अजय आलोक

एनएमसीएच में शोध प्रस्तावों की वैज्ञानिक एवं नैतिक समीक्षा संपन्न, गुणवत्ता सुधार पर रहा जोर

भाजपा और प्रशांत किशोर में क्या संबंध रहे है इस बात को नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया की दोनों में अन्योनश्रय संबंध है : एजाज अहमद

error: