बिहार

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, लोगों से की अपील

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): चौक थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई.  बैठक में त्योहार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे  थानाध्यक्ष गौरी शंकर गुप्ता ने संबोधित करते हुए  कहा कि पर्व चाहे जिस समुदाय का हो शांति और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में मनाना चाहिए. सभी लोगों के सहयोग से ही शांति कायम रखने का प्रयास होता है. उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा धार्मिक आयोजन नहीं करने का निर्देश है. उन्होंने  अपील करते हुए कहा कि ईदगाह के बजाय अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ें.

Advertisements
Ad 1

अपर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने कहा कि अफवाह से दूर रहें. इंटरनेट मीडिया पर आने वाली अफवाहों को फारवर्ड न करें. उन्होंने आगे कहा कि त्यौहार के दौरान साफ-सफाई के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द का भी ख्याल रखें. दूसरे समुदायों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं. वहीं थानाप्रभारी ने उपस्थित लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की. बैठक में शांति समिति के राम जी योगेश, अंजू सिंह, प्रफुल पांडेय, आलोक रंजन, प्रदीप काश सहित क्षेत्र के दोनों समुदायों के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: