बिहार

दिनदहाड़े सैलून में घुस बदमाश ने युवक को चाकू से वार कर मारी गोली, पटना रेफर!

IMG 20210715 WA0051

राकेश नालंदा की रिपोर्ट

नालंदा: सोहसराय थाना क्षेत्र के करुणाबाग चौक के समीप बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सैलून में घुसकर युवक को पहले चाकू से वार करने के बाद गोली मार दिया । जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गयी । आस पास के दुकानदार डर के मारे ताबड़ तोड़ शटर बन्द करने लगे । स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी कृष्णानगर मोहल्ला निवासी इंद्रदेव यादव के पुत्र सोनू उर्फ उमेश उर्फ पोलार्ड कुमार को सदर अस्पताल में लाया गया । जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया । परिजन ने बताया कि स्नेहा जेन्स पार्लर में वह दाढ़ी बनाने गया था । इसी दौरान पूर्व से बैठे लोहगानी मोहल्ले के तीन युवक से जमीनी विवाद को लेकर कहा सुनी होने लगा । इसी बीच दोनों में हाथापाई के बाद एक युवक ने पहले उसे चाकू मारा इसके बाद दूसरे युवक ने गोली मार दिया । जख्मी की मां ने बताया कि एक माह पूर्व लोहगानी के युवक से विवाद हुआ था । घटना की जानकारी मिलते ही सोहसराय थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद अस्पताल पहुंच कर परिजन से घटना की जानकारी ली । उन्होनें बताया कि तीन युवक के बारे में बताया जा रहा है । आस पास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है । जल्द ही बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!