बिहार

पटनासिटी की बेटी श्रेया ड्रोलिया ने चार्टेड अकाउंटेड परीक्षा पास कर बिहार का नाम किया रौशन

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): श्रेया डोलिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास कर पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। श्रेया के इस कामयाबी के लिए सोमवार को बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष महेश जलान ने घर पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया।

बातचीत के क्रम में श्रेया डोलिया ने बताया कि वह मूल रूप से पटना सिटी के बाल लीला गुरुद्वारा के पास की रहने वाली हैं। उन्होंने बचपन से ही अपने पढ़ाई का लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का रखा था।

Advertisements
Ad 1

पटना के संत जोसेफ कान्वेंट से मैट्रिक पास करने के बाद उन्होंने ट्वेल्थ की पढ़ाई डीएवी से की और आगे की पढ़ाई के लिए बीकॉम करने कोलकाता चली गई। बातचीत के क्रम में श्रेया ने बताया कि तैयारी कोलकाता से पूरा करने के बाद वह CA का एग्जामिनेशन देने पटना आई थी और पटना से ही CA का एग्जामिनेशन दी।

उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने लगातार 4 वर्षों तक अथक प्रयास किया था। श्रेया का यह मानना है कि अगर मनुष्य के जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जुनून हो तो वह व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। उन्होंने बताया कि वे लगातार अपने घर में 15 से 16 घंटा पढ़ाई करती थी और अब वे अपने जॉब के प्रति ईमानदारी से निर्वाहन करेंगी।

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने पांच थानों का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

21 वर्षीय युवक के लापता होने पर परिजनों ने लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

एम्स पटना ने ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के लिए बनाया देश का पहला क्रांतिकारी और बेहद हल्का उपकरण ‘सरज रिट्रैक्टर’

error: