बिहार

डीएम पटना ने 8 अपीलीय मामलों की सुनवाई कर किया निपटारा, अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिलाधिकारी डॉ० त्याग राजन द्वारा लोक शिकायत एवं सेवा शिकायत से संबंधित कुल 08 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई तथा प्राप्त परिवादों का निवारण किया गया। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन-शिकायतों के निष्पादन में पूर्ण पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता बनाए रखें।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही नहीं बरती जाए तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी तरीके से समाधान किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी

error: