पंजाब

तलबाडा मेन बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा!

तलबाडा(प्रवीन सोहल): वीरवार को शाम करीब 5:30 पर तलबाडा मेन बाज़ार में एक दर्दनाक सडक हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की जान चली गई ओर दूसरा स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी नंबर पीबी 08 बीआर 8692 पर सवार होकर मनदीप सिंह(24) पुत्र किशोरी लाल गांव रजवाल अपने सहयोगी प्रवासी मजदूर रामजी तलबाडा से मेन बाज़ार से होते हुए गांव रजवाल की ओर जा रहे थे।जब बह पंजाब एंड सिंध बैंक के पास पंहुचे तो सामने से आ रहे लोड बाले आटो नंबर पीबी 07 बीजी 2705 की चपेट में आ गए ।जिसके चलते दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ।मौके पर पंहुचे तलबाडा पुलिस के एएसआई गुरविंदर जीत सिंह ने दोनों गंभीर रूप से घायलों को बीबीएमबी अस्पताल में उपचार के लिए पंहुचाया।यहां डाक्टरों ने मनदीप को मृत घोषित कर दिया ।ओर रामजी की गंभीर अवस्था देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर उसे बहां से रेफर कर दिया ।तलबाडा पुलिस ने दोनों बाहनों को कब्जे मे लेकर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बाबा दीप सिंह मेमोरियल वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया

अचानक चलती बलेरो गाड़ी को लगी भयंकर आग

मेहनत से ली हुई जमीन की कुर्की का नोटिस जारी

error: