बिहार

स्वस्थ प्रजनन एवम प्रसूता के बेहतर स्वास्थ्य की देखरेख के लिये एएनएम का ओरियन्टेशन

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फुलवारीशरीफ पटना में आयोजित एएनएम कार्यकर्ताओं का ओरियन्टेशन किया गया । वरिष्ठ प्रशिक्षक और अनुसंधान अधिकारी रघुपति सिंह द्वारा गर्भसमापन एवं परिवार नियोजन के बारे में कानूनी जानकारी दी गई. प्रशिक्षक अनुसंधान अधिकारी विजया लक्ष्मी ने गर्भसमापन एवं परिवार नियोजन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई. उन्होंने कहा कि समुचित जानकारी के अभाव में मातृ शिशु की जान को खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सभी लोगो को विशेषकर स्वास्थय कर्मियों को परिवार नियोजन की पूरी जानकारी होनी चाहिए.

Advertisements
Ad 1

कार्यकर्ता श्याम कुमार एवं कमल किशोर सिंह ने भी सुरक्षित गर्भपात एवं परिवार नियोजन के बारे में बताया। इस दौरान करीब 350 एएनएम कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फुलवारीशरीफ के प्रभारी डॉ राज कुमार चौधरी , अम्बिका प्रसाद ( बी 0 सी 0 एम 0 ) , सिता चौहान एवं अन्य लोग प्रशिक्षण में भाग लिये।

Related posts

कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है रालोमो : संयुक्त बैठक में दिखी सादगी की मिसाल

चाणक्य चेतना परिषद ने मां ब्लड सेंटर में लगाया रक्तदान शिविर, 46 लोगों ने किया रक्तदान

जलाशयों के आसपास PPP मॉडल पर इको टूरिज्म विकसित करने के निर्देश, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

error: